प्रेगनेंसी में थायराइड कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 28th Nov 2022 : 14:39

जानें प्रेग्‍नेंसी के दौरान कितना होना चाहिए थाइरॉयड लेवल
थाइरॉयड लेवल की हर महीने जांच करवाकर गर्भवती महिलाएं अपने होने वाले शिशु के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान बेहतर तरीके से रख सकती हैं। थोड़ी सी लापरवाही उनकी व बच्‍चे की जान ले सकती है।
महिलाओं में थाइरॉयड की समस्‍या आम है। हर पांच में से तीन महिलाएं इस बीमारी की चपेट में आ रही हैं। अगर प्रेग्‍नेंसी के दौरान किसी महिला को थाइरॉयड हो जाता है तो कई तरह की दिक्‍कतें पेश आती हैं। समस्‍या बढ़ने पर मां और बच्‍चे दोनों की जान को खतरा हो सकता है। कितना होना चाहिए थाइरॉयड लेवल
तमाम अध्‍ययनों से यह बात सामने आई है है कि प्रेग्‍नेंसी के पहले तीन महीनों के दौरान महिला के शरीर में थाइरॉयड लेवल
0.1 ml/u से 2.5 ml/u के बीच रहना चाहिए। समय-समय पर इसकी जांच कराते रहना चाहिए। लेवल ज्‍यादा हो जाने पर डॉक्‍टर के पास जाना आवश्‍यक हो जाता है वरना यह मां और बच्‍चे दोनों के स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करेगा। थाइरॉयड के इलाज के लिए दी जाने वाली दवा की डोज जरूरत के हिसाब से घटाई बढ़ाई भी जा सकती है ताकि पेट में पल रहे बच्‍चे को नुकसान कम से कम हो। हाइपोथाइरॉयड होने की स्थिति में गर्भपात की आशंका बढ़ जाती है। भ्रूण के गर्भ में ही मर जाने का अंदेशा रहता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान पर पूरा ध्‍यान देना चाहिए। थाइरॉयड ग्रस्‍त गर्भवती महिलाओं के नवजात शिशुओं को भी नियोनेटल हाइपोथाइरॉयड होने की संभावना होती है, इसलिए प्रेग्‍नेंसी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर नुकसान हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info